7 Mar 2026, Sat

उत्तराखंड भूस्खलन : सकुशल लौट रहे हैं छत्तीसगढ़ के यात्री…सांसद विजय बघेल ने यात्रियों से की मुलाकात… कुशलक्षेम पूछा, राहत से यात्रियों के चेहरे खिले

 

प्रमोद मिश्रा, मीडिया24 न्यूज़, रायपुर/ भिलाई | 22 अक्टूबर, 2021

भूस्खलन में उत्तराखंड में फँसे छत्तीसगढ़ के सभी यात्री अब सकुशल अपने शहर लौट रहे हैं। शुक्रवार की देर शाम दुर्ग सांसद विजय बघेल ने यात्रियों से मुलाकात की, उनका कुशलक्षेम पूछा, इस दौरान सांसद विजय बघेल ने बच्चों को चॉकलेट और मिठाईयां भी खिलाईं।

Photo : यात्रियों से मुलाकात करते सांसद विजय बघेल

गौरतलब है कि बीते 16 अक्टूबर को दुर्ग-भिलाई शहर से 55 यात्री नैनीताल को निकले थे। वहां पहुंचने के बाद भारी बारिश व भूस्खलन में फंस गए थे। जिसके बाद उन्हें रेस्क्यू करने के बाद सकुशल दिल्ली लाया गया। दिल्ली में दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने इस दौरान सभी यात्रियों से बात की, साथ ही बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें मिठाईयां बाँटी।

 

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में फंसे भिलाई के सभी 55 यात्री सुरक्षित हैं। सभी यात्री उत्तराखंड से निकलकर दिल्ली पहुंच गए हैं। साथ ही छत्तीसगढ़ सदन में ठहरे हुए हैं।

 

सांसद ने समय बिताया
गुरुवार की देर शाम सभी यात्रियों से मुलाकात करने दुर्ग सांसद विजय बघेल पहुंचे हुए थे। इस दौरान विजय बघेल ने सभी लोगों से अलग-अलग चर्चा की कुशलक्षेम पूछा और इस दौरान सांसद तक का उत्साहवर्धन करते नजर आए।

 

इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार के साथ ही दुर्ग सांसद विजय बघेल सतत उत्तराखंड के जिम्मेदार लोगों के संपर्क में थे और छत्तीसगढ़ से उत्तराखंड के सभी यात्रियों की वस्तुस्थिति का पता भी लगा रहे थे, जिसके बाद राहत देने वाली खबर यह रही कि अब सभी 55 यात्री वापस अपने राज्य छत्तीसगढ़ लौट रहे हैं। ऐसे में यात्रियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के साथ अधिकारियों और विशेष रूप से दुर्ग सांसद विजय बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन अधिकार नियम के अधीन जिला स्तर पर निर्धारण बोर्ड का गठन, 60 दिवस के भीतर करना होगा निराकरण

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed