8 Mar 2026, Sun
Breaking

रंगोली प्रतियोगिता : रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, संजना साहू को मिला प्रथम पुरस्कार

केशव साहू

मीडिया 24 न्यूज़ 6 नवंबर

बिलाईगढ ब्लॉक के ग्राम पंचायत पचरी जो की अपने कामों को लेकर काफ़ी आगे रहता हैं वही यहां के युवा लगातार अनेकों कार्यक्रम का आयोजन करते रहते है। वही आज दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया । जिसमें गांव के प्रतिभागीयो ने हिस्सा लिया, व अपने प्रतिभा को दिखाया । यह प्रतियोगिता साहू समाज भवन में रखा गया था। जिसमें काफ़ी भीड़ दिखी।
सभी प्रतिभागियों को अपनी रांगोली बनाने के लिए 45 मिनट का टाइम दीया गया था जिसमे सभी प्रतिभागियों ने समय को ध्यान में रखते हुए अपनी अपनी रंगोली बनाई जिसमे प्रथम इनाम 701 रुपये और शिल्ड – संजना साहू।
द्वितीय इनाम 501 रुपये और शिल्ड – गौरी साहू।
तृतीय इनाम 301 रुपये और शिल्ड – हेमलता साहू।
चतुर्थ इनाम 101 रुपये और शिल्ड – हितेश्वरी साहू।
पंचम इनाम 101 रुपये और शिल्ड – नीलम साहू।
बाकी सभी प्रतिभागी को सांतावना पुरष्कार दिया गया।
जिसमे मुख्य रूप से गोवर्धन साहु धनेश्वर साहु ,खेम साहु ,हेमंत साहू , मोहरसाय साहू, सुनील साहु, चंद्रकुमार साहू, हेमंत साहु (आर्मी), ललित साहु, राज साहु, सहित गांव के सभी जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
पढ़ें   नारायणपुर से बड़ी खबर: 30 लाख के इनामी समेत 8 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 2 महिला नक्सली भी शामिल

 

 

 

 

 

You Missed