13 Mar 2026, Fri
Breaking

कृषि कानून वापस : CM भूपेश बघेल ने दी किसानों को बधाई, CM का ट्वीट – यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,19 नवंबर 2021

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस ले जाने को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रिया भी आनी शुरू हो गई है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर इस निर्णय को किसानों की जीत बताया है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि

गांधीवादी आंदोलन ने एक बार फिर अपनी ताक़त दिखाई है।

केंद्र सरकार को तीन काले क़ानूनों को वापस लेने पर बाध्य करने के लिए देश के‌ किसानों को बधाई।

यह किसानों की ही नहीं, अन्याय के खिलाफ लोकतंत्र की जीत है।

आपको बताते चलें कि पूरी कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तीनों कृषि कानूनों का विरोध करते रहे हैं । कृषि कानूनों के खिलाफ किसान नेता राकेश टिकैत छत्तीसगढ़ में भी बड़ा आंदोलन कर चुके हैं जिसको कांग्रेस सरकार ने समर्थन भी दिया था ।

सबसे बड़ी खबर : पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, कहा- आंदोलन खत्म करें किसान, किसानों को नहीं समझा पाए

सबसे बड़ी खबर : पीएम नरेंद्र मोदी ने तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने का किया एलान, कहा- आंदोलन खत्म करें किसान, किसानों को नहीं समझा पाए

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय 12 और 13 सितम्बर को लेंगे कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस : आज जिलों के कलेक्टर और कमिश्नर से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की करेंगे समीक्षा; कल कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की करेंगे समीक्षा, जानिए पूरा कार्यक्रम....

 

 

 

 

 

You Missed