13 Mar 2026, Fri
Breaking

CG में लापरवाही से मौत : NRDA की लापरवाही से 12 साल की बच्ची की करेंट के चपेट में आने से मौत, परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,23 नवंबर 2021

NRDA की लापरवाही से एक 12 साल की बच्ची को अपनी जान गंवानी पड़ी है । दरअसल, नवा रायपुर के सेंट्रल पार्क में 12 साल की बच्ची की करंट लगने से मौत हो गई है ।लड़की मॉर्निंग वॉक के लिए सेंट्रल पार्क गई थी, बच्ची इसी दौरान पोल को छूने से करेंट के संपर्क में आ गईं, जिससे उसकी मौत हो गई ।स्थानीय और परिजनों में NRDA के खिलाफ खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है ।

मृतक की तस्वीर

मृतक बच्ची का नाम मोना पाल है, जो झांझ गांव की रहने वाली थी । अपने परिजनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई बच्ची, इसी समय हादसा हो गया । घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर प्रदर्शन किया NRDA से 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं ।मौके पर राखी थाना पुलिस मौजूद है । घटनास्थल पर एनआरडीए के अधिकारियों को बुलाया गया है ।

राखी टीआई ने बताया कि मॉर्निंग वॉक पर गई बच्ची करेंट की चपेट में आई है, उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही है.

 

 

Share
पढ़ें   वनमंत्री केदार कश्यप ने भारत के प्रथम अभियंता सर विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया, अभियंता आवासीय परिसर बनाने के लिए 30 लाख रूपए की घोषणा की

 

 

 

 

 

You Missed