8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG, SP वायरल ऑडियो : एसपी और आरक्षक का कथित ऑडियो वायरल, SP बोले आरक्षक से – भूपेश बघेल के पास जा….IG के बाप के पास जा….परिवार को छोड़ दे….

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 दिसबंर 2021

बलौदाबाजार के एसपी आई के एलेसेला और कॉस्टेबल ब्रम्हानंद देवांगन का ऑडियो वायरल हो रहा है । इस कथित ऑडियो में एसपी आई के एलेसेला पुलिस कांस्टेबल को यह कहते नजर आ रहे हैं कि तू आईजी के बाप के पास जा…तू सीएम भूपेश के पास जा…कोई मेरा कुछ नहीं कर सकता….। दरअसल, बलौदाबाजार जिले के एसपी आई के एलेसेला हेड कॉन्स्टेबल ब्रम्हानंद देवांगन को पुलिस क्वार्टर खाली करने कह रहे है । जानकारी के मुताबिक बलौदाबाजार जिले के कॉन्स्टेबल ब्रम्हानंद देवांगन को पहले से ही पुलिस के लिए बने एक क्वार्टर पर कब्जा कर रखा था, जिसकी जानकारी उसने छूपायी थी, लिहाजा पुराने क्वार्टर को खाली कर उसे नए आवंटित आवास में रहने का निर्देश एसपी आई के एलेसेला ने जारी किया था ।

जारी नोटिस

एसपी आई के एलेसेला से जब इस बारे में मीडिया24 न्यूज़ ने बात की तो एसपी ने कहा कि इस ऑडियो को एडिट कर वायरल किया जा रहा है । यह खबर वायरल ऑडियो के अनुसार बनाया गया है । मीडिया24 न्यूज़ इस ऑडियो वायरल की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है ।

वायरल ऑडियो

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़:भाजपा विधायक रंजना साहू की गाड़ी अनियंत्रित हो कर पलटी, बाल बाल बची विधायक

 

 

 

 

 

You Missed