11 Mar 2026, Wed
Breaking

SP का तबादला कभी भी : ऑडियो वायरल होने के बाद बलौदाबाजार SP का हो सकता है कभी भी तबादला, आरक्षक को धमकाने वाला वीडियो हुआ था वायरल, आरक्षक का बयान-‘आवाज मेरी है’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 03 दिसंबर 2021

बलौदाबाजार जिले के एसपी आई के एलेसेला का तबादला आदेश कभी भी जारी हो सकता है । मीडिया24 न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार आज रात या कल एसपी का तबादला आदेश जारी हो सकता है । मीडिया24 न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार हमारी खबर के बाद राज्य सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लिया है और अब आई के एलेसेला का तबादला बलौदाबाज़ार से दूसरी जगह करने पर मुहर लग गई है । आपको बताता चले कि आज ही बलौदाबाज़ार जिले के एसपी आई के एलेसेला का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमें आई के एलेसेला, पुलिस आरक्षक को धमकाते सुनाई दे रहे थे । वायरल ऑडियो में एसपी आई के एलेसेला, पुलिस आरक्षक को यह कहते नजर आ रहे थे कि आई जी के बाप के पास चले जाओ….सीएम भूपेश बघेल के पास चले जाओ…और कई जगह गाली का भी इस्तेमाल किया गया है ।

मीडिया24 न्यूज़ ने इस खबर को प्राथमिकता से सबसे पहले प्रकाशित किया था । इस खबर के बाद सरकार ने भी मामले को संज्ञान में लिया है । वहीं इस मामले में आरक्षक ब्रम्हानंद देवांगन ने कहा हैं कि यह आवाज मेरी ही है…एसपी के द्वारा गाली दिया जाता था ।

Share
पढ़ें   बिलासपुर में स्कूली छात्र से मारपीट का वीडियो वायरल : मामूली बात पर युवक बने हैवान, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर