11 Mar 2026, Wed
Breaking

CDS के घर सिंहदेव : सीडीएस शहीद विपिन रावत के निवास स्थान पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव..शोकाकुल परिवारजनों से किया संवाद

भूपेश टांडिया

नई दिल्ली 11 दिसंबर 2021

आज छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव दिल्ली पहुंचे, यहाँ उन्होंने सीडीएस शहीद विपिन रावत के निवास स्थान पहुँचकर परिजनों से भेंट कर शोकाकुल परिवारजनों से संवाद किया।

 

शहीद सीडीएस विपिन रावत की धर्मपत्नी मधुलिका के माता पिता के साथ सिंहदेव के घनिष्ठ पारिवारिक संबंध रहे हैं। उन्होंने परिजनों के साथ पुरानी स्मृतियों पर चर्चा की, जो दोनों ही परिवारों के लिये भावुक क्षण रहा। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने इस असामायिक निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्माओं को शांति व परिवार को यह अतुलनीय क्षति सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
पढ़ें   बाल-बाल बचे श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन: कोरबा में काफिले की गाड़ी पलटी, एएसआई और ड्राइवर घायल

 

 

 

 

 

You Missed