8 Mar 2026, Sun

BREAKING : BJP का कांग्रेस पर तंज… महिलाओं की सुरक्षा समेत घोषणा पत्र में किये वायदों को लेकर साधा जमकर निशाना

गोपी कृष्ण साहू

रायपुर 17 दिसंबर

आज छत्तीसगढ़ सरकार का कार्यकाल प्रदेश में 3 वर्ष पूरे करने जा रही है और प्रदेश भर में उत्सव मनाने की भी तैयारी की जा रही है लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा की कांग्रेस पार्टी गरीब जनता का पैसा सोनिया गांधी के भेजा जा रहा है।
और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार को देश की जनता को ठोकने का कार्य कर रही है।
आगे कहा कि जहाँ से कार्यवाही होना चाहिए वहां अपराधियों को पनाह देने का काम कर रही है।जो सुरक्षा में लगे पुलिस परिवार के लोगो को मारने का काम कर रही है भूपेश बघेल की सरकार.

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा- आज सरकार के तीन वर्ष पूरे हुए है यहा भूपेश के आने के बाद 10 वर्ष विकास के रुक गए हैं। भूपेश बघेल झूठ बोलते हैं। कांग्रेस के द्वारा मेनिफेस्टो लाए गए हैं, घोषणा पत्र के कुछ तथ्यों को रखते हुए कहा कि आधे अधूरे काम करके वाह वाही लूटने का काम किया है प्रदेश की कांग्रेस सरकार कर रही है।

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने भी प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा- तीन सालों में माफियाओं व अपराध का गढ़ बन गया है। अपराधियों का गढ़ बन गया है। बीस हजार महिलाओं को रोजगार छीन लिया गया है। बुनकर समाज व अन्य ‘मिडडे मिल’ की महिलाओं का रोजगार छिनने का काम कर रही है।

कांग्रेस सरकार के तीन साल को भाजपा प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन ने विश्वासघात बताया और कहा घोषणा पत्र में जो बातें उल्लेख की है उसमें खरा नहीं उतर पाई है। हमारी सरकार जब थी तब कर्ज लेकर हम कार्य करते थे लेकिन विकास की बात करते थे।

पढ़ें   फ़ूड पार्क पर बयानबाजी : मोहन मरकाम के बयान पर बीजेपी का पलटवार, विधायक अजय चंद्राकर का तंज - 'मरकाम कानपुर पूछने पर नागपुर का पता बता रहे हैं, सीधा जवाब दें कहां हैं फूड पार्क'

भूपेश घड़ियाल आंसू बहा रही है।छतीसगढ़ में पैसा बहुत लेकिन कर्ज लेकर सरकार को चलाना प्रचलन में आ गया है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed