8 Mar 2026, Sun

सरकार के तीन साल : बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने पूछे कांग्रेस से 7 सवाल, विष्णुदेव बोले : “अपने प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने में कांग्रेस को शर्म क्यों नही आयी”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 19 दिसंबर 2021

एक तरफ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार को 3 साल पूरा होने पर जश्न मना रही है । दूसरी तरफ बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रही है । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने कांग्रेस द्वारा प्रदेश को 10 साल पीछे ले जाने की बात कह कर 7 सवाल पुछे है

पहला सवाल – 51 हज़ार करोड़ का कर्ज लेने के बाद भी छतीसगढ़ प्रदेश के 40 लाख लोगो के घर बनाने का पैसा क्यों नही दिया?

सवाल दूसरा – प्रदेश के 10 लाख युवाओ का 9 हज़ार करोड़ का बेरोजगारी भत्ता क्यों दबा लिया?

सवाल तीसरा –  स्व सहायता समूह की 1 लाख महिलाओ से एक झटके में रोजगार छीन कर प्रदेश के 5 लाख लोगों को भूखा मरने क्यू छोड़ दिया?

सवाल चौथा – 800 करोड़ का बिजली बिल हाफ करके प्रतिवर्ष 1000 करोड़ का अतिरिक्त्त भार बिजली टैरिफ बढ़ाकर जनता पर क्यों डाला?

सवाल पांचवा – मंडी शुल्क हटाने की बात कहके दाल व पोहा जैसी गरीब जनता द्वारा इस्तेमाल की जानी वाली रोज़मर्रा की वस्तुओ पर मंडी शुल्क क्यों लगाया?

सवाल छठवा – लोगों से 20 लाख तक का मुफ्त इलाज देने की बात कह 20रु का भी मुफ्त इलाज क्यों नही दिया?यूनिवर्सल हेल्थ स्किम को क्यों लागू नही किया?

सवाल सातवां – बात है छत्तीसगढ़िया स्वाभिमान के बोल बोल कर छत्तीसगढ़ के ही लोगो से उनका नौकरी,रोजगार ,पेंशन ,भत्ता छीनकर बाहर पैसा क्यों लुटाया?

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय ने लोगो से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की भी अपील की है और प्रदेश के लोगो का हक छीनकर उन पर कर्ज चढ़ाने वाली सरकार को सबक सिखाने की बात कही है।

Share
पढ़ें   नर्सिंग में ZERO नंबर वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश नहीं VIDEO : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने जीरो अंक वाले को एडमिशन देने पर जताई असहमति, टी एस ने कहा : 'कई संस्थाओं में नर्सिंग के बच्चों को इंजेक्शन लगाना नहीं आता था...छत्तीसगढ़ की जनता को उच्च स्तर का इलाज दिलाना पहली प्राथमिकता'

 

 

 

 

 

You Missed