11 Mar 2026, Wed
Breaking

हड़ताल खत्म : CM भूपेश बघेल से मिले छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारी, हड़ताल वापस लेने की घोषणा, कल से स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 दिसम्बर 2021

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सहायक शिक्षक फेडरेशन के पदाधिकारियों से स्कूली बच्चों के अध्ययन-अध्यापन का नुकसान न होने देने की समझाइश दी। मुख्यमंत्री की समझाइश पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने सहर्ष हड़ताल वापस लेने और 29 दिसंबर से स्कूलों में अध्यापन कार्य करने की घोषणा की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के अध्यक्ष मनीष मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष सी.डी. भट्ट एवं सिराज बख्त, सचिव सुखनंदन यादव, प्रवक्ता बसंत कौशिक एवं राजकुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन अपनी मांग को लेकर बीते 18 दिनों से हड़ताल पर था।

Share
पढ़ें   ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की बैठक शुरू

 

 

 

 

 

You Missed