पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, पुलिस का जवान घायल, पुलिस का जवान रायपुर रिफर

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

 

कन्हैया तिवारी की रिपोर्ट
गरियाबंद 2 जनवरी 2022

गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लाक के आमामोरा ओड ताराझर के पहाड़ी नक्सलियों और गरियाबंद पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। नक्सलियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक पुलिस के जवान को गोली लगी। घटना आज की बताई जा रही गरियाबंद पुलिस और एस टी एफ के जवानों के बीच आमामोरा ओड ताराझर के पहाड़ी पर मुठभेड़ हो गई है।घायल जवान को मैनपुर स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा घायल जवान की प्रारंभिक उपचार के बाद घायल जवान को भाठीगढ़ स्थित मैदान लाया गया जहां घायल जवान का प्रारंभिक उपचार के बाद सेना के हेलीकॉप्टर से रायपुर अस्पताल के लिए रिफर किया गया। गोली जवान के पेट मे लगी और पेट की आर पार हो गई। नये साल में यह नक्सलियों और पुलिस जवानों के बीच पहली ओर बड़ी मुठभेड़ है वही घटना के बाद गरियाबंद पुलिस अधीक्षक जे आर ठाकुर, उपपुलिस अधीक्षक चन्द्रेश ठाकुर सहित जिले के पुलिस विभाग के सभी आला अधिकारियों मैनपुर भाठीगढ़ स्थित स्टेडियम पहुँच गए है।

 

 

फिलहाल पुलिस विभाग के अधिकारी से हमारे संवाददाता ने इस मामले पर बात करनी चाही लेकिन पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभी रायपुर से बड़े अधिकारी पहुच रहे है फिर पूरी जानकारी दी जायेगी। वही घटना के बाद पुलिस ने उस इलाके में सर्चिंग तेज कर दी है नक्सलियों वारदात के बाद ओडिसा की ओर भागने की बात एस टी एफ के अधिकारी विजय पांडे द्वारा दी गई है।

 

Share
पढ़ें   #BharatJodoYatra का 78वां दिन : बिलाईगढ़ विधायक चंद्रदेव राय आज होंगे यात्रा में शामिल, बिलाईगढ़ विधानसभा के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ यात्रा में राहुल गांधी के साथ करेंगे कदमताल