10 Mar 2026, Tue
Breaking

मुख्यमंत्री सहायता कोष में ग्रामीण विकास सहारा संस्था ने दिया एक लाख का सहयोग

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में ग्रामीण विकास सहारा संस्था रायपुर के प्रतिनिधियों ने सौजन्य मुलाकात की। संस्था के प्रतिनिधियों ने राज्य में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रभावी उपायों की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में चिकित्सा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण विशेषकर कोरोना संक्रमितों के लिए राजधानी रायपुर से लेकर ग्रामीण अंचल के चिकित्सालयों में आवश्यक दवाएं ,उपकरण, आक्सीजन बेड की व्यवस्था आदि लिए उनका आभार जताया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास सहारा संस्था रायपुर के अध्यक्ष लतेश चन्द्रवंशी ने संस्था की ओर से कोविड-19 के रोकथाम एवं संक्रमितों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए एक लाख रूपए का चेक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास सहारा संस्था रायपुर को धन्यवाद दिया।

Share
पढ़ें   मध्य पूर्व में युद्ध का खतरा: PM Modi ने इज़राइल के पPM Benjamin Netanyahu और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति Mohamed bin Zayed Al Nahyan से की बातचीत, कहा– जल्द हो संघर्ष विराम

 

 

 

 

 

You Missed