BREAKING : स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव का कोरोना रिपोर्ट आया नेगेटिव… स्वास्थ्य मंत्री ने शुभचिंतकों का जताया आभार..ट्वीट कर दी जानकारी

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर स्वास्थ्य विशेष
फ़ाइल फ़ोटो स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव

भूपेश टांडिया

रायपुर 8 जनवरी 2022

प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से दस्तक दी है और लगातार अपना पैर पसार रही है रोजाना सैकड़ों की तादाद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।
जिसकी चपेट में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंह देव भी आ गए थे।

 

 

लेकिन अब छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। खुद स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने अपनी रिपोर्ट नेगटिव आने की जानकारी सार्वजनिक की है। उन्होंने शुक्रिया जताते हुए कहा है कि उनके स्वास्थ्य के संबंध में कई लोगों ने दुआएं मांगी थी और उनकी सेहत की चिंता की थी। तमाम लोगों को धन्यवाद देते हुए स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा है कि वो अब नेगेटिव आ गए हैं।

आपको बता दें कि 2 जनवरी को टीएस सिंहदेव की RTPCR रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद वो घर पर आइसोलेट हो गए थे। हालांकि इस दौरान वह लगातार स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा कर रहे थे। विगत 4 दिनों से किसी प्रकार के लक्षण न होने पर उन्होंने पुनः अपनी जांच करवाई जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

कल शुक्रवार को भी उन्होंने सरगुजा में स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर बैठक की थी। वही प्रभार वाले जिलों की भी कोरोना के मद्देनजर तैयारियों की उन्होंने समीक्षा की थी। इससे पहले सरगुजा दौरे के दौरान उनमें संक्रमण के कुछ लक्षण नजर आए थे, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव द्वारा किया गया ट्वीट
Share
पढ़ें   CG में सरकार का अच्छा प्रयास : दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षा में विशेष सुविधा हेतु राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम, बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए नहीं होगी कोई समस्या