प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 06 अक्टूबर 2023

छत्तीसगढ़ में भूपेश कैबिनेट की हम बैठक आज शाम 06 बजे मुख्यमंत्री निवास में रखी गई है । विधानसभा चुनाव के लिए माना जा रहा है कि आदर्श आचार संहिता 9 अक्टूबर को लग सकता है, ऐसे में आचार संहिता लगने से पहले भूपेश कैबिनेट किया बड़ा निर्णय ले सकता है, इस लिहाज से यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है । बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा होगी साथ ही कैबिनेट कोई बड़ा निर्णय भी ले सकती है ।





