मुंबई, 7 मार्च 2026।एक्टर रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar The Revenge) का ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है। रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर इसे शेयर करते हुए फैंस को रोमांचक अपडेट दिया। उन्होंने लिखा कि फिल्म का प्रीव्यू 18 मार्च को होगा और सोलो रिलीज़ 19 मार्च को गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर दुनिया भर में होगी।
फिल्म में रणवीर सिंह हमजा के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर. माधवन भी अहम भूमिकाओं में हैं। वहीं, अक्षय खन्ना भी रहमान डकैत के रूप में थोड़े समय के लिए स्क्रीन पर दिखाई देंगे।

निर्देशक आदित्य धर ने बताया कि फिल्म का रन टाइम लगभग 3 घंटे 45 मिनट होगा और यह अपने पहले पार्ट से कई गुना बड़ी और ग्रैंड फिल्म होने वाली है। ट्रेलर के आने से पहले ही फिल्म ने अमेरिका में लगभग 1 मिलियन डॉलर की कमाई कर ली है।
फैंस के बीच फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरदार चल रही है और ट्रेलर के लॉन्च के बाद सोशल मीडिया पर भारी उत्साह देखा गया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट को लेकर दर्शकों में बेहद उत्सुकता है।





