8 Mar 2026, Sun
Breaking

CG ब्रेकिंग : कांग्रेस की महिला विधायक आई कोरोना पॉजिटिव, खुद को आइसोलेट किया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 जनवरी

छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ रहा हैं । प्रदेश के बैकुंठपुर की विधायक अम्बिका सिंह देव भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । मीडिया24 न्यूज़ से बातचीत में अंबिका सिंह देव ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई है । जानकारी के मुताबिक अंबिका सिंह देव घर में ही आइसोलेट हैं । आपको बताते चले कि सरगुजा से ही ताल्लुक रखने वाले मंत्री टी एस सिंहदेव और मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम भी इससे पहले कोरोना पॉजिटिव आ चुके है ।

प्रदेश में लगातार मरीजों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है । प्रदेश के सीएम के साथ सभी मंत्री भी लोगों से अपील कर रहें हैं कि कोरोना के नियमों का पालन किया जाए ।

Share
पढ़ें   कलेक्टर कॉन्फ्रेंस : CM की अध्यक्षता में कलेक्टरों की बैठक.. CM का दो टूक : 'मंत्रालय से लिए गए निर्णय को धरातल पर पहुंचाना जिम्मेदारी है आपकी'

 

 

 

 

 

You Missed