8 Mar 2026, Sun
Breaking

प्रदेश साहू संघ के प्रदेशाध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन, सीएम भूपेश बघेल ने गहरा दुःख जताया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 28 जनवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अर्जुन हिरवानी के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने श्री हिरवानी के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्री अर्जुन हिरवानी का आज सवेरे एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। स्वास्थ्य खराब होने के कारण वे कुछ दिनों से एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अस्पताल में जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी।

Share
पढ़ें   BIG BREAKING: रायपुर में लागू हुआ पुलिस कमिश्नरी सिस्टम, संजीव शुक्ला बने राजधानी के पहले पुलिस आयुक्त; 16 IPS अफसरों के तबादले, कमिश्नरी के तहत DCP की तैनाती

 

 

 

 

 

You Missed