नहीं रहे ‘हिरवानी’ : प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का निधन.. साहू समाज में शोक की लहर..

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर राजनीति रायपुर

गोपी कृष्ण साहू

रायपुर 28 जनवरी 2022

 

 

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज। 28 जनवरी को तड़के 3 बजे निधन हो गया। वे बीते कुछ महीनों से अस्वस्थ थे। आज दोपहर एक बजे गृह ग्राम गुरूर में अंतिम संस्कार किया जाएगा। शोक संदेश में समाज के पदाधिकारियों ने लिखा है कि साहू समाज को गौरवान्वित करने वाले, साहू समाज के अर्जुन और हम सबके प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी का आज ब्रम्ह मुहूर्त में सुबह तीन बजे स्वर्ग लोक गमन हो गया है। हिरवानी जी का यूं ही यकायक हम सबके बीच से चले जाना साहू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सामाजिक समरसता, नशामुक्त समाज के लिए सतत संघर्ष, मतांतरण के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद किया। वह सदैव याद किया जाता रहेगा।

अर्जुन हिरवानी एक साधारण किसान परिवार में जन्म लेकर अपनी प्रतिभा और परिश्रम के बल पर उच्च शिक्षा प्राप्त किए। शासकीय सेवा में एसडीओ के पद पर रहते हुए भी निरंतर समाज के दिन दुखी शोषित पीड़ित लोगों की सेवा में अग्रसर रहे। बाद में समाज सेवा को ही प्रभु सेवा मानकर शासकीय सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के लिए अर्पित कर दिया। उनका सम्पूर्ण जीवन एक कुशल लोकसेवक, संवेदनशील समाज सेवक और मानवीय मूल्यों के लिए समर्पित रहा है।

साहू संघ के अध्यक्ष अर्जुन हिरवानी नहीं रहे

उनके गम्भीर रूप से बीमार होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी बीते दिनों अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने समुचित चिकित्सा व्यवस्था करने निर्देशित किया था। बाद स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा था। इस बीच यह दुखद खबर आयी कि अर्जुन हिरवानी नहीं रहे।

Share
पढ़ें   बिहार में सियासी उठापटक : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बनाया गया सीनियर ऑब्जर्वर, कल शाम को पहुंचेंगे बिहार, नीतीश कुमार आज दे सकते हैं इस्तीफा