प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 02 फरवरी 2022

आज शाम स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टी एस सिंहदेव साइंस कॉलेज स्थित मैदान में राहुल गांधी के प्रदेश आगमन को लेकर की जा रही तैयारियों का अवलोकन करने पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्वास्थ्य विभाग एवं पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभागीय उपलब्धियों की प्रदर्शनी एवं मॉडल्स का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान टी एस सिंहदेव के साथ विधायक शैलेष पांडे भी मौजूद थे ।





