8 Mar 2026, Sun

CG ब्रेकिंग : मंत्रालय और इंद्रावती भवन में अब 100 फीसदी कर्मचारियों की रहेगी उपस्थिति, देखें आदेश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के मंत्रालय और इंद्रावती भवन में अब 100 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय संचालित होंगे । कोरोना के घटते प्रभाव के बीच सामान्य प्रशासन विभाग के संयुक्त सचिव संजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर कहा है कि ,अब 100 फीसदी कर्मचारियों की उपस्थिति के साथ कार्यालय संचालित होगा ।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए आज मंत्रालय महानदी भवन से इस आशय के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इसके पहले मंत्रालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालयों में 50 प्रतिशत उपस्थिति के निर्देश दिए गए थे।

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के समस्त विभाग के समस्त अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव तथा समस्त विभागाध्यक्ष को जारी निर्देशों में कहा गया है कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए, आम जनता के कार्यों के शीघ्र निराकरण के लिए मंत्रालय एवं समस्त विभागाध्यक्ष कार्यालयों में शासकीय कार्य संचालन हेतु मंगलवार 08 फरवरी 2022 से सभी श्रेणी के अधिकारियों-कर्मचारियों की शत्-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। समस्त अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 संक्रमण के बचाव हेतु समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। सभी अधिकारी-कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए निर्धारित मापदण्ड जैसे- मास्क लगाना, एक-दूसरे से पर्याप्त दूरी बनाए रखना, सेनिटाइजर का समय-समय पर उपयोग करना आदि मापदण्डों का कड़ाई से पालन करें।

Share
पढ़ें   Paris Olympics 2024 : एक और मेडल की उम्मीद टूटी, बढत बनाने के बाद हारे निशांत देव, कहा- अन्याय हुआ, अंदर तूफान उठ रहा है, ये यहां खत्म नहीं हुआ, अब शुरुआत हुई है…

 

 

 

 

 

You Missed