10 Mar 2026, Tue
Breaking

IPL ऑक्शन : आज 10 टीमें लगाएंगी खिलाड़ियों की बोली, छत्तीसगढ़ से भी पांच खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल, 2017 के बाद प्रदेश का कोई प्लेयर खरीदा नहीं गया

प्रमोद मिश्रा

खेल डेस्क, 12 फरवरी 2022

आईपीएल के अगला सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है क्योंकि इस बार 8 नहीं बल्कि 10 टीमें आईपीएल के अगले सीजन में खेल दिखाएंगी । आखिरी बार मेगा ऑक्शन का आयोजन 2018 में हुआ था। उस समय 8 टीमों ने ऑक्शन में हिस्सा लिया था। इस बार 10 टीमें ऑक्शन का हिस्सा होंगी। वहीं, 590 खिलाड़ी नीलामी का हिस्सा होंगे। बेंगलुरु में होने वाली खिलाड़ियों के इस नीलामी में आज कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। ऑक्शन में सबसे पहले 10 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई जाएगी। इसके बाद बाकी खिलाड़ियों की नीलामी होगी।

क्या होता है मार्की खिलाड़ी?

मार्की खिलाड़ी उन्हें कहा जाता है जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी क्रिकेट आमतौर पर ये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। इन खिलाड़ियों में शिखर धवन, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रविचंद्रन अश्विन, फाफ डुप्लेसिस, डेविड वार्नर, पैट कमिंस, क्विंटन डीकॉक, कगिसो रबाडा और ट्रेंट बोल्ट के नाम हैं।

छत्तीसगढ़ से भी पांच खिलाड़ी

इस बार छत्तीसगढ़ के पांच खिलाड़ियों को शामिल होने का मौका मिला है। इसमें छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम के कप्तान हरप्रीत सिंह भाटिया, अमनदीप खरे, शशांक सिंह, अजय मंडल और शुभम सिंह शामिल हैं।

छत्तीसगढ़ से लगभग 20 खिलाड़ियों ने नीलामी में शामिल होने के लिए फॉर्म भरे थे। इसमें से केवल पांच खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट हुए। इन सभी खिलाड़ियों का चयन सैय्यद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। हरप्रीत की बेस प्राइज 40 लाख, जबकि अन्य चार खिलाड़ियों की बेस प्राइज 20 लाख रुपए है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में धान खरीदी का रेकॉर्ड : अब तक 18 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी, 3.85 लाख किसानों को 3707 करोड़ का भुगतान

साल 2017 से कोई नहीं खेल पाया IPL

छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी लगातार IPL ऑक्शन तक का सफर तय कर रहे हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई प्लेइंग इलेवन तक नहीं पहुंच सका। 2017 में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खिलाड़ी शुभम अग्रवाल को गुजरात लॉयंस ने टीम में शामिल किया था। उन्होंने IPL के अपने पहले ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर दो विकेट अपने नाम किए थे। इसके बाद से अब तक प्रदेश के एक भी खिलाड़ी को खरीदा नहीं गया है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed