8 Mar 2026, Sun

IPL ऑक्शन ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह को हैदराबाद की टीम ने खरीदा, बेस प्राइस 20 लाख के साथ हैदराबाद टीम के हुए शशांक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर शशांक सिंह सिंह को सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 20 लाख के बेस प्राइस में खरीद लिया है । आपको बताते चलें कि इस बार आईपीएल के मेगा ऑप्शन में छत्तीसगढ़ के 5 खिलाड़ियों का नाम गया है, जिसमें से शशांक सिंह को हैदराबाद ने अपने टीम में जगह दी है । बैट्समैन के तौर पर हैदराबाद की टीम ने शशांक को खरीदा है । आपको बता दे कि पिछले सीजन में हैदराबाद ने काफी खराब प्रदर्शन किया था । डेविड वार्नर को टीम की कप्तानी से हटाया गया और बाद में कई मैचों में भी डेविड वार्नर को टीम से बाहर कर दिया गया ।

हैदराबाद की टीम ने पिछले सीजन में बैट से कोई खास परफॉर्मेंस नहीं दिखाया था और मैचों में हार की बड़ी वजह खराब बैटिंग ही रही । अब देखना होगा कि इस बार केन विलियमसन की अगुवाई वाली टीम क्या प्रदर्शन कर पाती है?

आपको बता दे कि इससे पहले भी शशांक सिंह को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 10 लाख की बेस प्राइस में 2017 में खरीदा था ।

Share
पढ़ें   सुसी गणेशन की फिल्म "दिल है ग्रे" ने भारत के पहले ऑडियो टीज़र प्रीमियर के साथ टीआईएफएफ 2023 में इतिहास रचा

 

 

 

 

 

You Missed