13 Jun 2025, Fri
Breaking

 

 

प्रमोद मिश्रा, मदकूद्वीप/ रायपुर | 16 फरवरी, 2022

पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पर्यावरण तीर्थ-मदकूद्वीप प्रकल्प का शुभारंभ प्रदेश की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके द्वारा किया गया। इसका आयोजन धर्म के लिहाज से विशेष महत्व रखने वाले मदकूद्विप में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में राज्य की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके सम्मिलित समेत अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

इस दौरान वृक्षारोपण करने के बाद राज्यपाल उइके ने मां गंगा आरती में भी हिस्सा लिया और इससे पहले लोगों को पर्यावरण के प्रति खुदको जागरुक और जिम्मेदार रखने का संकल्प दिलवाया।

‘आदिवासियों में जागरुकता की कमी, इसलिए उन्हें धर्मान्तरण का शिकार बनाया जाता है’
धर्म के लिहाज से विशेष महत्व रखने वाले मदकूद्विप में आयोजित इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं सुश्री अनुसुइया उइके ने धर्मान्तरण के विषय में कहा कि ‘ये बात तो सही है कि उनको जागरुकता की कमी के कारण, गरीबी अभाव के कारण, वो लोग तो जानते नहीं हैं। उनके मन में तो वही आस्था है, वही अपने देवी-देवता हैं। लेकिन लोग उसको इस तरह का बनाते हैं, अपने धर्म के प्रति वो बताते हैं, तो मैं समझती हूं तो बहुत सारे लोग वापस भी आ गए हैं। जब उनको पता ही नहीं है कि ये क्या होते हैं? दूसरा धर्म क्या होता है? उनकी तो अंदर से है न, आदिवासियों का जो जीना है, जल जंगल जमीन, उसी पे आधारित उनका जीना होता है।’


इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व आईएएस गणेशशंकर मिश्रा ने की। उन्होने कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। कार्यक्रम को विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने भी संबोधित किया। साथ ही कार्यक्रम में समाज सेवक लवकुश पांडेय, भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय, पूर्व मंत्री दयालदास बघेल, पुन्नुलाल मोहिले समेत मुंगेली जिले के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

पढ़ें   रायपुर ब्रेकिंग: 5वीं और 8वीं कक्षा की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी, 17 मार्च से 5वीं और 18 मार्च से 8वीं की परीक्षाएं, देखें समय सारिणी...

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed