10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM भूपेश बघेल पहुँचे गोरखपीठ : भगवान गोरखनाथ में CM भूपेश बघेल ने की पूजा अर्चना, देशवासियों के लिए की सुख समृद्धि की कामना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,24 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इन दिनों उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज सुबह उत्तर प्रदेश के भगवान गोरखनाथ की मंदिर गोरखपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा अर्चना कर देशवासियों की सुख और समृद्धि की भगवान गोरखनाथ से कामना की ।

 

आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में स्टार प्रचारक के तौर पर भूपेश बघेल लगातार चुनावी सभा के साथ लोगों से मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं । देखा जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सभा में लोगों की अच्छी खासी भीड़ भी होती है ।

 

 

Share
पढ़ें   जगदलपुर : बस्तर को 31 मार्च से नियमित मिलेगी इंडिगो विमान की सेवा

 

 

 

 

 

You Missed