9 Mar 2026, Mon
Breaking

CG में नशे ने उजाड़ दिया परिवार : नशे में पति ने पत्नी को मार डाला, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दीपक यादव

महासमुंद, 24 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ में नशे ने एक बार फिर के परिवार को उजाड़ दिया है ।दरअसल, महासमुंद जिले में शराब के नशे में एक पति ने अपनी पत्नी को मार डाला । बीती रात शराबी पति ने घरेलू विवाद मे पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना नयापारा के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतिका पदमा मिरी उम्र 35 का हत्यारा पति मीन कुमार उम्र 38 वर्ष है। मृतिका के दो लडके एवं दो लड़कियां थी, आरोपी मजदूरी का काम करता है और आये दिन शराब पीकर पत्नी से करता था विवाद, वहीं कल रात पत्नी से विवाद के बाद पति ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी। जिसकी सूचना बड़े लडके ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँच कर मृतिका की बॉडी को पी एम के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया और मामले की जांच करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा कदम: वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बैंकिंग सेवाओं के विस्तार और ग्रामीण क्षेत्रों में शाखाओं की स्थापना पर जोर दिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऋण वितरण को भी प्राथमिकता

 

 

 

 

 

You Missed