9 Mar 2026, Mon
Breaking

टी एस के बयान के बाद डॉ. रमन का सरकार पर तंज : डॉ रमन सिंह बोले : “प्रदेश में जनाक्रोश के कारण कांग्रेस सरकार की विदाई तय, कैबिनेट के मंत्री ने ही माना प्रदेश में चल रही सरकार विरोधी लहर”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 फरवरी 2022

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री टी.एस. सिंहदेव द्वारा को प्रदेश में एंटी इंकबेंसी के माहौल को स्वीकार करना महत्वपूर्ण है। यह इस बात का संकेत करता है कि 2023 में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से माफियाराज क़ायम है, हर तरफ हत्या हो रही है, लूटपाट चरम पर है और प्रदेश के एटीएम मुख्यमंत्री केवल गांधी परिवार को खुश करने में जुटे हुए हैं, तब टी.एस. सिंहदेव के बयान से इस बात की सत्यता का पता चलता है कि छत्तीसगढ़ भगवान भरोसे चल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। जन आक्रोश लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब सत्ता पक्ष के मंत्री ही कहने लगे हैं कि उनकी सरकार जन भावनाओं के मुताबिक काम नहीं कर रही है तो फिर प्रदेश के मुख्यमंत्री दूसरे राज्य में जाकर किस छत्तीसगढ़ माॅडल की बात करते है यह समझ से परे है। इन तीन सालों में ही प्रदेश सरकार के काम काज को लेकर जा रोष है वह वरिष्ठ मंत्री के बयानों में झलकता है।

भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता में आक्रोश इस कदर है, जिसे भापते हुए प्रदेश के मंत्री ने अपनी मन की बात कहा है लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इन सबसे कोई मतलब नहीं। वह अपने झूठे प्रचार व सत्ता के आनंद में व्यस्त है। 2023 में प्रदेश की कांग्रेस सरकार को जनता करारा जवाब देगी और टी.एस. बाबा के बयान पर मुहर लगाएंगी।

Share
पढ़ें   धान खरीदी पर विशेष व्यवस्था: किसानों को मोबाइल ऐप से मिलेगा टोकन, 31 जनवरी तक चलेगी खरीदी

 

 

 

 

 

You Missed