9 Mar 2026, Mon
Breaking

CG क्राइम न्यूज़ : प्रेमी की प्रताड़ना से तंग आकर प्रेमिका ने मौत को लगाया गले, प्रेमी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 24 फरवरी 2022

बिलासपुर में नाबालिग लड़की को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले प्रेमी युवक को पुलिस ने पकड़ा है। दरअसल, लड़की का प्रेमी उसे दूसरे लड़के से बात करने पर शक करता था और उसके साथ मारपीट करता था। युवक उसे बदनाम करने के नाम पर ब्लैकमेल कर रुपयों की डिमांड भी करता था। इससे तंग आकर चार माह पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी। अब पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

चिंगराजपारा में रहने वाली 16 वर्षीय मानसी शर्मा दुकान में काम करती थी। बीते 27 सितंबर को उसने जहर खा लिया था। उसे परिजनों ने गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 30 सितंबर को मानसी की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी। जांच में पता चला कि करीब साल भर पहले चिंगराजपारा के अंकित यादव (20 वर्ष) से उसकी दोस्ती थी और उसकी प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की थी।

जहर खाने के पहले की थी मारपीट

एएसआई सीता साहू ने 27 सितंबर को जहर खाने के पहले अंकित यादव ने उसके साथ मारपीट की थी। इस दौरान पड़ोसी महिला ने उसकी पिटाई करते देखा था। मानसी की सहेली ने भी अपने बयान में अंकित यादव की प्रताड़ना की बात बताई है। वह मानसी से रुपयों की मांग कर उसे बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल करता था।

परिजन, प्रत्यक्षदर्शी और सहेली के बयान पर दर्ज हुआ केस

पढ़ें   बदले जायेंगे जमीन रजिस्ट्री के नियम - ओपी चौधरी

TI परिवेश तिवारी ने बताया कि नाबालिग के आत्महत्या प्रकरण में जांच के दौरान परिजन के साथ ही प्रत्यक्षदर्शी महिला और मृतका की सहेली का बयान दर्ज किया गया है। जिसमें उन्होंने आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने और ब्लैकमेल कर उगाही करने की जानकारी दी है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी अंकित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed