10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में नक्सलियों की कायराना करतूत : बीजापुर में नक्सलियों ने की CAF के जवान की गला रेतकर हत्या, पर्चे में नक्सलियों ने लिखा – ग्रामीणों से लूटपाट की दी सजा

प्रमोद मिश्रा

बीजापुर, 25 फरवरी 2022

नक्सली क्षेत्र बीजापुर में नक्सलियों ने CAF जवान की निर्मम हत्या कर दी । धारदार हथियार से गला रेत कर जवान को मारा है। हत्या करने के बाद जवान के शव को माओवादियों ने सड़क पर फेंक दिया है। माओवादियों ने शव के पास एक पर्चा भी फेंका है। नक्सलियों की गांगलूर एरिया कमेटी ने वारदात को अंजाम दिया है। मामला गंगालूर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के धनोरा गांव का रहने वाला युवक अर्जुन कुडियम CAF 22वीं बटालियन में पदस्थ था। जवान पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। 1 महीने पहले छुट्टी में अपने घर आया था। घर पर ही रहकर इलाज करवा रहा था। लेकिन माओवादियों ने जवान का अपहरण कर लिया था। अपहरण कब और कहां से किया गया फिलहाल इसकी जानकारी पुलिस के पास भी नहीं है।

शुक्रवार की सुबह माओवादियों ने जवान की हत्या कर शव को गंगालूर इलाके में सड़क पर फेंक दिया है। वहीं पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया है। बीजापुर SP कमलोचन कश्यप ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इधर शव के पास मिले पर्चे में गांगलूर एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है। माओवादियों ने कहा कि ग्रामीणों के ऊपर अत्याचार करना, संपत्ति लूटना जैसे काम किया करता था इस लिए सजा दी है।

Share
पढ़ें   पत्थलगांव में बड़ा हादसा टला: ब्रेक फेल होने से स्कूल बस झाड़ियों में घुसी, दर्जनों बच्चों की जान बची

 

 

 

 

 

You Missed