10 Mar 2026, Tue
Breaking

न्यायधानी में CM : CM भूपेश बघेल ने बिलासपुर में लगाई विकास कार्यों की झड़ी, तिफरा ओवर ब्रिज के साथ एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का किया लोकार्पण

प्रमोद मिश्रा

बिलासपुर, 25 फरवरी 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान 107 करोड़ रुपये की लागत से बने 1620 मीटर लंबे तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज और 26 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा साढ़े तीन एकड़ में 6 करोड़ 77 लाख रूपये की लागत से निर्मित डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का उपहार दिया, जहां शहरवासियों को दिन में ही आकाशीय नज़ारे के अवलोकन के साथ विज्ञान तथा खगोलशास्त्र के बारे में जानकारी मिल सकेगी।

https://fb.watch/bop-uu6F09/

आपको बताते चले कि आज सीएम भूपेश बघेल तिफरा फ्लाई ओवर, के साथ ही प्लैनिटेरियम, अटल विहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी, स्मार्ट सिटी रोड सहित करीब 353 करोड़ 56 लाख रूपए की लागत के 97 विकास कार्यों की शहरवासियों को सौगात देंगे।

Share
पढ़ें   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी से हुए दो मासूम बच्चों के निधन पर जताया दुःख, कहा - नक्सलियों की इस करतूत की जितनी निंदा की जाय कम

 

 

 

 

 

You Missed