15 May 2025, Thu 10:16:09 AM
Breaking

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी से हुए दो मासूम बच्चों के निधन पर जताया दुःख, कहा – नक्सलियों की इस करतूत की जितनी निंदा की जाय कम


प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 मई, 2024|

नक्सलियों द्वारा लगाए आईईडी से आज बीजापुर में दो मासूम बच्चों की जान ले ली। उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने इस पर गहरा दुःख प्रकट किये। इंद्रावती नदी के पार बड़े बोड़गा गांव के एक खेत में आईईडी पड़ा हुआ था। गांव के बच्चे खेलते-खेलते वहां पहुंच गए और आईईडी से खेलने लगे।

 

अचानक आईईडी में ब्लास्ट हो गया और दोनों बच्चों का घटना स्थल पर ही कारुणिक अंत हो गया। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा नक्सलियों की इस करतूत की जितनी निंदा की जाए कम है। परमात्मा इन अबोध बच्चों की आत्माओं को शांति दें। सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : PM नरेंद्र मोदी 51 हजार से अधिक युवाओं को देंगे जॉब नियुक्ति पत्र...CM विष्णुदेव साय लेंगे राजस्व और उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक...IPL में कोलकाता और पंजाब का मुकाबला...पढ़ें आज की सभी खबरें

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed