10 Mar 2026, Tue
Breaking

BJP के बड़े नेता का निधन : कैंसर की बीमारी से थे पीड़ित, उपमुख्यमंत्री की संभाली थी जिम्मेदारी

बिहार डेस्क

नई दिल्ली, 13 मई 2024

बिहार में भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक पहचान रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी नहीं। रहे। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया।

 

कैंसर वक्त नहीं देता

यह आज भी उतना ही साबित तथ्य है। वरना, बिहार की राजनीति के पुरोधा सुशील कुमार मोदी अपने कैंसर की सूचना देने के 40 दिनों बाद ही रुखसत नहीं हो जाते। बिहार में भारतीय जनता पार्टी की लंबे समय तक पहचान रहे दिग्गज नेता सुशील कुमार मोदी को कैंसर ने लील लिया। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री और राज्यसभा के पूर्व सांसद सुशील मोदी का सोमवार की रात दिल्ली में निधन हो गया। पिछले महीने की तीन तारीख को उन्होंने कैंसर होने की जानकारी देते हुए सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की थी।

Share
पढ़ें   लोकार्पण : स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सलका में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन और उदयपुर जनपद पंचायत कार्यालय में सभाकक्ष का किया लोकार्पण

 

 

 

 

 

You Missed