7 Mar 2026, Sat

गांजे पर राजनीति : बृजमोहन के बयान पर सुशील आनंद शुक्ला का पलटवार, सुशील आनंद शुक्ला बोले : “गांजे पर लगाम से बृजमोहन को दर्द क्यों हो रहा है”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,01 मार्च 2022

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के बयान पर कड़ा ऐतराज जताते हुए कहा है कि वे राज्य के गृहमंत्री रह चुकने के बावजूद भी पुलिस का मनोबल गिराने का निम्नस्तरीय प्रयास कर रहे हैं। यह उचित नहीं है। राज्य की पुलिस ईमानदारी से अपना काम कर रही है। उन्हें कोंडागांव पुलिस द्वारा दो करोड़ से अधिक कीमत का गांजा बरामद करने पर पुलिस का उत्साह बढ़ाना चाहिए जबकि वे पुलिस को हतोत्साहित करने की राजनीति कर रहे हैं। पुलिस को राजनीति का मोहरा बनाना ठीक नहीं है। पुलिस छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ की जनता के लिए काम करती है। किसी राजनीतिक दल के लिए नहीं। वे लंबे समय तक सत्ता में रहे हैं। उन्हें ज्ञात है कि तब भी यही पुलिस थी और आज भी यही पुलिस है। फर्क यह है कि उनके राज में तस्कर पकड़े नहीं जाते थे। पुलिस को उसका काम करने नहीं मिलता था। अब पुलिस को उसका काम करने की पूरी पूरी छूट है इसलिए एक पत्ती गांजा भी छत्तीसगढ़ की पुलिस से बचकर नहीं निकल सकता। तस्कर यहां की पुलिस के जाल में इसलिए फंस रहे हैं कि उन्हें पहले जैसा राजनीतिक संरक्षण बीते तीन साल से नहीं मिल रहा। भाजपा ने छत्तीसगढ़ को हर तरह के माफिया और नक्सल हिंसा के हवाले कर दिया था। भाजपा सरकार के जाते साथ ही हालात बदल गए।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ गांजा तस्करों का स्वर्ग बन नहीं गया है, वह भाजपा के समय अपराधी तत्वों का स्वर्ग हुआ करता था। अब यहां कानून का राज है। यहां किसी भी अपराधी के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं मिल सकती। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सख्त हिदायत दे रखी है कि छत्तीसगढ़ में एक पत्ती गांजा तक प्रवेश नहीं करना चाहिए तो वह हो रहा है। यहां लगातार गांजा पकड़ा जाना इसका प्रमाण है। बृजमोहन अग्रवाल कानून व्यवस्था का सवाल उठा रहे हैं तो दिल पर हाथ रखकर महसूस करें कि उनकी भाजपा के समय राज्य की कानून व्यवस्था क्या थी और आज क्या है। वे यह भी अनुभव करें कि उनके राज में युवा पीढ़ी को किस रोजगार में लगाया गया।

पढ़ें   पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव के निवास में चोरी : सरगुजा पैलेस परिसर के कोठीघर से 15 किलो वजनी पीतल की हाथी की मूर्ति पार; CCTV में कैद हुई वारदात, FIR दर्ज

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed