12 Mar 2026, Thu
Breaking

प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगी छत्तीसगढ़ की महिला विधायक, शकुंतला साहू के साथ रश्मि आशीष सिंह और संगीता सिन्हा पहुँची लखनऊ, प्रियंका गांधी से मुलाकात और चर्चा भी होगी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 मार्च 2022

छत्तीसगढ़ की महिला विधायकों को कल लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम में न्योता मिला था । इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी महिलाओं को संबोधित करेंगी म छत्तीसगढ़ से जिन महिला विधायकों को लखनऊ को बुलावा आया है, उनमें संसदीय सचिव शकुंतला साहू, रश्मि आशीष सिंह के साथ विधायक उत्तरी गणपत जांगड़े, संगीता सिन्हा, छत्तीसगढ़ की महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलों देवी नेताम लखनऊ पहुंची है ।

आपको बताते चलें कि कल प्रियंका गांधी कल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर देश के महिलाओं से चर्चा करेंगी । इस दौरान छत्तीसगढ़ से गए महिला विधायकों से मुलाकात कर चर्चा भी प्रियंका गांधी करेंगी ।  महिला सशक्तिकरण की बात करने वाली प्रियंका गांधी का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर होने वाला कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है । छत्तीसगढ़ की महिला विधायक शकुंतला साहू ने कहा कि लखनऊ जाकर प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में शामिल होना काफी महत्वपूर्ण है, हमें लगता है कि प्रियंका गांधी महिलाओं के लिए जो काम कर रही उसका फायदा कांग्रेस को जरूर मिलेगा ।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में किया रोड शो, महेश कश्यप के लिए मांगा वोट, रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

 

 

 

 

 

You Missed