11 Mar 2026, Wed
Breaking

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने प्रदेशवासियों को दी होलिका दहन और होली की शुभकामनाएं, गृहमंत्री बोले : “आप सभी जीवन में नित नई सफलता अर्जित करें, यही ईश्वर से मेरी कामना है”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/2022

प्रदेश के लोक निर्माण व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने होलिका दहन एवं होली के पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए उनके सुखी व समृद्धिशाली जीवन की कामना की है। ताम्रध्वज साहू ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि होलिका की पवित्र अग्नि में आप सभी के सारे कष्ट और समस्याएं जल कर नष्ट हो जाएं। साथ ही उन्होंने होली की पूर्व संध्या पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारे भारतीय संस्कृती का प्रमुख पर्व है; जो लोगों के जीवन में खुशी, उत्साह व उमंग का संचार करता है। उमंग और उत्साह से परिपूर्ण यह रंगोत्सव आपके जीवन में खुशियों के नए रंग भरे और आप सभी जीवन में नित नई सफलता अर्जित करें, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

Share
पढ़ें   CG में राजस्व मंत्री ने लगाए कलेक्टर पर गंभीर आरोप : मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कलेक्टर रानू साहू को विकास रोकने वाली कलेक्टर कहा, मंत्री बोले : "उच्च स्तरीय जांच की मांग....तो उन्हें पछताना पड़ेगा"

 

 

 

 

 

You Missed