9 Mar 2026, Mon
Breaking

महंगाई का डबल डोज : घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की वृद्धि, पेट्रोल और डीजल के भी रेट बढ़े

प्रमोद मिश्रा

नई दिल्ली, 22 मार्च 2022

महंगाई का बोझ झेल रहे आम जनता को मंगलवार से फिर मंगाई का डबल डोज लगा है । दरअसल, सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 80 पैसे की बढ़ोतरी की है, तो वहीं रसोई गैस की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ाए गए हैं। बता दें कि आखिरी बार 6 अक्टूबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार आज यानी 22 मार्च 2022 से घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत लखनऊ में 938 रुपए से बढ़कर 987.5 रुपए हो गई है। इसी तरह दिल्ली की बात करें तो 949.5 रुपए हो गई है। पहले यह 899.50 रुपए थी। अगर कोलकाता की बात करें तो यहां 6 अक्टूबर 2021 को 14.2 किलो वाला गैर-सब्सिडी सिलेंडर की कीमत 926 रुपए थी अब आज से 976 रुपए हो गई है। पटना में यह 998 रुपए से बढ़कर 1039.5 रुपए हो गई है।

गौरतलब है कि अंतराष्ट्रीय बाजरों में रूस और उक्रेन युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि अक्टूबर 2021 से एक मार्च 2022 के बीच कामर्शियल सिलेंडर के दाम 275 रुपए बढ़े थे, जबकि एक मार्च 2021 से 2022 के बीच घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत केवल 81 रुपए बढ़ी थी। अब 50 रुपए की वृद्धि के बाद आम आदमी की जेब कटनी तय है।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने किया खिलाड़ियों का सम्मान : राष्ट्रीय खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, CM बोले : "राष्ट्रीय खेल पदक विजेता खिलाड़ियों को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव"

https://twitter.com/PTI_News/status/1506095274321915904?t=HOksws-QzFP12HaC42ETlw&s=19

Share

 

 

 

 

 

You Missed