15 Jun 2025, Sun 6:48:35 AM
Breaking

राम नाम से गूंजा मगरलोड ब्लाक के 6 मानस शक्ति केंद्र, ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

धनेश्वर बंटी सिन्हा

धमतरी, 22 मार्च 2022

छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश अनुसार ग्राम पंचायत स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जहां मगरलोड ब्लाक के 6 मानस शक्ति केंद्र,भेंडरी, मधुबन, मेघा,भरदा,पहंदा,बिरझूली में यह आयोजन संपन्न हुआ इस आयोजन के चलते मगरलोड ब्लाक राम नाम से गुजने लगे आपको बता दें यह कार्यक्रम पहले चरण में जितने भी ग्राम पंचायत में रामायण मंडलिया है उनके बीच प्रतियोगिता के माध्यम से एक विजेता रामायण मंडलियों को चुना जाएगा, दूसरे चरण में चुने गए प्रत्येक रामायण मंडली के बीज जनपद पंचायत स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होगा तत्पश्चात दूसरे चरण में चुने गए विजेता मंडलियों के बीच जिला स्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होना है साथ ही साथ जिला स्तरीय में चुने गए विजेता मंडलियों को राज्यस्तरीय रामायण मंडली प्रतियोगिता में अपना करतब दिखाना होगा।

Share
पढ़ें   कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह का विरोध करेगी NSUI....विवि यूजीसी के गाइडलाइंस से चलेगी न कि संघीय मानसिकता से - नीरज पांडेय

 

 

 

 

 

You Missed