4 Sep 2026, Fri
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय देंगे श्रमिकों के होनहार बच्चों को बड़ी सौगात…डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर जिले के प्रवास पर…ADEO की प्रवेश परीक्षा आज…आज से बदलेगा मौसम का मिजाज…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 जून 2025

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज श्रमिकों के बच्चों को बड़ी सौगात देंगे । मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत बोर्ड परीक्षा में कक्षा दसवीं और बारहवीं के टॉप 10 में आए पंजीकृत श्रमिकों के कुल 31 मेधावी छात्र छात्राओं को प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा आज न्यू सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में दो-दो लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इस मौके पर श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन और छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह भी उपस्थित रहेंगे। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में 10वीं कक्षा के 26 और 12वीं कक्षा के 5 बच्चों सहित कुल 31 श्रमिक बच्चों को 2 लाख रूपए प्रति छात्र दिए जाएंगे । छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने राज्य के 38200 निर्माण श्रमिकों के लिए 19.71 करोड़ रूपए से ज्यादा की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में डीबीटी की जायगी ।

 

 

डिप्टी CM अरुण साव बिलासपुर प्रवास में

छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर जिले के प्रवास में रहेंगे, जहां कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ बेलतरा विधानसभा में विकास कार्यों का भूमिपूजन भी करेंगे ।

ADEO की प्रवेश परीक्षा आज

सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) की आज परीक्षा आयोजित की जाएगी । रायपुर जिले में परीक्षा के लिए 95 सेंटर्स बनाए गए हैं, जिनमें कुल 38,660 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से दोपहर 12.15 तक होगी. नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर और सहायक नोडल अधिकारी केदार पटेल नियुक्त किए गए हैं ।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: बिलासपुर दौरे पर CM Vishnu Deo Sai, लाखासार गौधाम में ‘गौधाम योजना’ का शुभारंभ; शाम को नवा रायपुर में Adivasi Research and Training Institute के ‘आदि परब 2026’ कार्यक्रम में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम....

आज बदलेगा मौसम का मिजाज

छत्तीसगढ़ में आज मानसून के दोबारा सक्रिय होने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बस्तर से आगे बढ़ा तो उम्मीद है कि 18-19 जून तक रायपुर पहुंच जाएगा। पहले एक से 2 जगहों पर बारिश होगी। इसके बाद बाकी सेंट्रल और नॉर्थ छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में स्ट्राइक करेगा।

इसके साथ ही मौसम विभाग ने सभी जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का यलो अलर्ट जारी किया है। रायपुर-दुर्ग समेत 5 जिलों में तेज अंधड़ चलने संभावना है। प्रदेश में शनिवार को 40.4 डिग्री सेल्सियस के बिलासपुर सबसे गर्म रहा, जबकि 25 डिग्री के साथ दुर्ग सबसे ठंडा रहा।

वहीं शुक्रवार की बात करें तो कोंडागांव में आकाशीय बिजली गिरने से 17 साल की लड़की और एक बछड़े की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फरसगांव के बंगोली पंचायत के सालेभाट गांव की मोना मरकाम शाम 6 बजे बाड़ी में बछड़े को चरा रही थी, तभी अचानक बिजली गिरी और मौत हो गई।

Share

 

 

 

 

 

You Missed