7 Jun 2026, Sun
Breaking

उत्तराखंड में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : पायलट समेत 7 की हुई मौत, सरकार ने चारधाम यात्रा के लिए हवाई सेवा पर लगाई रोक

ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तराखंड, 15 जून 2025

चारधाम यात्रा के दौरान दुखद घटना सामने आई है। रविवार (15 जून) सुबह श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम ले जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर ने सुबह करीब 5 बजे देहरादून से उड़ान भरी थी। समाचार एजेंसी IANS के मुताबिक, इसमें 7 लोग सवार थे। सभी की मौत हो गई। हादसे के बाद सरकार ने चारधाम यात्रा में हेलीकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी।

 

 

हेलिकॉप्टर नोडल अधिकारी राहुल चौबे और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हेलिकॉप्टर गौरी माई खर्क से ऊपर जंगल में गिरा है। सबसे पहले घटना की सूचना गौरीकुंड के ऊपर घास काट रही नेपाली मूल की महिलाओं ने दी है।

गौरीकुंड हेलीकॉप्टर हादसे में इन्होंने गंवाई जान हादसे में महाराष्ट्र का जायसवाल परिवार और दो स्थानीय लोगों सहित 7 की मौत हुई है। मृतकों में महाराष्ट्र के राजकुमार जयसवाल, उनकी पत्नी श्रद्धा जयसवाल, बेटा काशी जयसवाल, तुष्टि सिंह, विनोद, विक्रम सिंह और कैप्टन राजीव शामिल हैं। इनके शव बुरी तरह से झुलस गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, घना कोहरा और खराब मौसम दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। मृतकों में पायलट और एक बच्चा भी शामिल है।

खराब मौसम के चलते हादसा 

पुलिस के मुताबिक, यह हादसा खराब मौसम के चलते हुआ है। उत्तराखंड सरकार ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। मौसम विभाग ने मौसम की चेतावनी जारी की थी, ऐसे में उड़ान को अनुमति देना प्रशासनिक लापरवाही माना जा रहा है।

CM धामी ने जताया दुख  

पढ़ें   नारायणपुर में 11.82 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन — वन मंत्री केदार कश्यप बोले, बस्तर अब विकास की मुख्यधारा में

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। एक्स हैंडल पर लिखा-रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की अत्यंत दुखद खबर मिली है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। मैं बाबा केदार से सभी यात्रियों की सुरक्षा की प्रार्थना करता हूं।

Share

 

 

 

 

 

You Missed