11 Mar 2026, Wed
Breaking

CM भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा : कोरबा के मेडिकल कॉलेज अस्पताल का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम से करने की घोषणा, जिले को मिलेगा एक अतिरिक्त कलेक्टर और पुलिस कप्तान, कोरबा जिले से आए नागरिकों की मांग पर की घोषणा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 मार्च 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है । दरअसल, कोरबा के मेडिकल कॉलेज का नामकरण स्व. श्री प्यारेलाल कंवर के नाम से करने की घोषणा सीएम ने की है । आपको बता दे कि कोरबा जिले से आए नागरिकों की मांग पर यह घोषणा की गई है ।

आपको बता दे कि स्व. श्री कंवर संयुक्त मध्यप्रदेश में उप मुख्यमंत्री थे ।कोरबा जिले के कटघोरा में एक अतिरिक्त कलेक्टर भी घोषणा सीएम ने की है । एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की शीघ्र पदस्थापना करने की घोषणा भी सीएम ने की है ।

इस घोषणा से कोरबा जिले के रहवासियों के साथ कटघोरा क्षेत्र के रहवासियों में भी खुशी का माहौल देखा जा रहा है ।

Share
पढ़ें   गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता : हरेली त्योहार के दिन स्कूलों में होगी ‘गेड़ी नृत्य प्रतियोगिता’, विजेता प्रतिभागियों को मिलेगा पुरस्कार, CM के निर्देश पर फैसला

 

 

 

 

 

You Missed