12 Mar 2026, Thu
Breaking

फील्ड विजिट पर CMD : SECL के सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा ने किया दीपका क्षेत्र में फील्ड विजिट, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

प्रमोद मिश्रा

कोरबा, 31 मार्च 2022

सीएमडी एसईसीएल डॉ प्रेम सागर मिश्रा आज फ़ील्ड विज़िट पर दीपका मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे। दीपका के डिस्पैच संबंधी व्यवस्थाओं का गहन अवलोकन (critical analysis) करते हुए वे स्वयं साइलो व एमजीआर गए तथा पूरी प्रक्रिया को देखते हुए बेहतर, त्वरित तथा भविष्य की अपेक्षाओं के अनुरूप डिस्पैच के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण करते सीएमडी

दीपका मेगा प्रोजेक्ट में हाल के दिनों में सीएमडी एसईसीएल का यह दूसरा दौरा था। कोयला उद्योग में केंद्रीय श्रम संगठनों के दो दिवसीय हड़ताल के तत्काल बाद तथा नए वित्तीय वर्ष के आरम्भ से पूर्व सीएमडी एसईसीएल के फ़ील्ड विज़िट से एरिया टीम में उत्साह का संचार हुआ है। हालिया समय में, दीपका मेगा प्रोजेक्ट द्वारा लगातार एक लाख टन से अधिक के दैनिक उत्पादन का योगदान दिया जा रहा है।

Share
पढ़ें   CG में IPS अफसरों का तबादला : गृह विभाग ने जारी किया आदेश, देखें IPS अफसरों की तबादले वाली लिस्ट

 

 

 

 

 

You Missed