8 Mar 2026, Sun
Breaking

राजधानी ब्रेकिंग : रायपुर के स्काई वॉक से नीचे कूद गया युवक, युवक ने लगाया सही इलाज नहीं होने का आरोप

प्रमोद मिश्रा

रायपुर,05 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक राजधानी रायपुर के अंबेडकर अस्पताल के सामने स्काई वॉक पर चढ़ गया और नीचे कूदने की धमकी देने लगा । देखते ही देखते वहां देखने वालों की भीड़ जमा हो गई । इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को लगी मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम जैसे ही युवक को उतारने ऊपर चढ़ी तो युवक ऊपर कूद गया। वहीं मौके पर स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा भी पहुंचे।

फ्लाईओवर स्‍काई वाक के ऊपर से युवक कूदा गया। युवक को गंभीर हालत में मेकाहारा में भर्ती किया गया है। युवक इलाज ठीक से नहीं करने की शिकायत कर रहा है। पुलिस के आला अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहा था। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ऊपर चढ़ता देख ऊपर से कूद गया ।

Share
पढ़ें   विजयादशमी की धूम, रायपुर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी में 110 तो भाठागांव में 60 फीट के रावण का पुतला दहन

 

 

 

 

 

You Missed