8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की जलकर मौत, शादी से वापस लौटते वक्त कार हुई दुर्घटना का शिकार

प्रमोद मिश्रा

राजनांदगांव, 22 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है ,जहां भीषण सड़क हादसे में कार में सवार 5 लोगों की जलकर मृत्यु हो गई है । जानकारी के मुताबिक बीती रात में राजनांदगांव -खैरागढ़ रोड पर ठेलकाडीह थानांतर्गत ग्राम सिंगारपुर में कार में आग लगने से पांच लोगों की जलकर मृत्यु हो गई। जिसमे खैरागढ़ के गोलबाजार निवासी कोचर परिवार के लोग बालोद से शादी अटेंड के बाद लौट रहे थे। मृतकों में पति पत्नी और तीन 20-25 वर्षीय बेटियां थी।

मृतक दंपत्ती

थाना ठेलकाडीह व एसडीओपी खैरागढ़ रात में घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा ने बताया की पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटना की जांच में लगी ।

दुर्घटनाग्रस्त कार

 देखें वीडियो

https://fb.watch/cy0bVO9tM8/

Share
पढ़ें   DURG में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 45 लाख की ठगी : 3 साल से फरार मास्टरमाइंड अरुण मेश्राम कांकेर से गिरफ्तार, 25 लोगों को बनाया था शिकार

 

 

 

 

 

You Missed