प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 27 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया हेलीकॉप्टर से नगरीय निकाय क्षेत्रों में औचक निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गए हैं । इस दौरान मंत्री डॉक्टर शिव कुमार डहरिया नगरीय निकायों में जनता से सीधा संवाद करेंगे और सरकार के कामकाज के साथ अधिकारियों के बर्ताव और कामों को लेकर जनता से सीधा चर्चा करेंगे । इस संवाद में सबसे खास बात यह रहेगी कि अगर कोई भी शिकायत किसी भी विभागीय अधिकारी के खिलाफ आता है, तो ऑन द स्पॉट कार्रवाई भी देखने मिलेगा ।
मंत्री शिव डहरिया आज हेलीकॉप्टर से बलरामपुर जिले के लिए रवाना हुए हैं जहां वह नगरीय निकाय क्षेत्रों में जाकर जनता से रूबरू होंगे ।





