BJP महिला मोर्चा की अध्यक्ष का CM पर निशाना : मुख्यमंत्री के द्वारा महिला के साथ की गई अमर्यादित व्यवहार, प्रदेश सरकार की महिला विरोधी नीति उजागर : शालिनी राजपूत

Latest छत्तीसगढ़ राजनीति रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 09 मई 2022

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का महिला सशक्तिकरण का नारा केवल और केवल दिखावा ही है। प्रदेश में महिलाओं के साथ लगातार अत्याचार की घटनाएं घटित हो रही है और अगर कोई महिला घटना की शिकायत हेतु थाने में जाती है तो उन्हें वहां से भगा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब एक महिला अपनी फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास जाती है तब मुख्यमंत्री द्वारा उस महिला के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। अपनी गलतियों को छुपाने के लिए उस महिला को नेतागिरी ना करने की बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जब आपको किसी की फरियाद सुननी ही नहीं है तो प्रदेश की जिलों का दौरा करने का क्या मतलब?

 

 

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री कभी पुलिस को धमकाते हैं, तो कभी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश करते हैं और अगर कोई जनता फरियाद लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते हैं तो उन्हें नेतागिरी ना करने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश के मुख्यमंत्री को किसी की बातें सुनना ही नहीं है तो यह आडंबर क्यों? सब कुछ अपने हिसाब से चाहते हैं तो इस तरह का जनता से संपर्क करने का आपका कोई मतलब ही नहीं है जब आप जनता की बातों को ही नहीं सुन रहे हैं तो इस तरह की चौपाल लगाकर जनसुनवाई का नाटक क्यों? उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल प्रदेश की कांग्रेस सरकार चुनाव नजदीक आते देख इस तरह की जन चौपाल लगा रहे हैं तथा महिलाओं को फिर से धोखा देने की नियत से केवल दिखावे के रूप में कार्यवाही कर रहे हैं।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ की अस्मिता, स्वाभिमान और सम्मान की प्रतीक हैं छत्तीसगढ़ महतारी : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल