10 Apr 2025, Thu 4:08:47 AM
Breaking

आंदोलन के अधिकार के लिए आंदोलन :- कल प्रदेश भर में भाजपा करेगी जेल भरो आंदोलन, CM आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

गोपीकृष्ण साहू, 15 मई 2022

रायपुर :- लोकतंत्र में आंदोलन के लिए सभी को समान अधिकार है। लेकिन प्रशासन की ओर से हाल ही में जारी किए गए निर्देश जिसमें धरना, आंदोलन, प्रदर्शन, रैली के लिए अनुमति लेना होगा, जिसके विरोध में भाजपा ने मोर्चा खोला है।

16 मई को भाजपा प्रदेशव्यापी जेल भरो आंदोलन करने जा रही है। वहीं कल होने वाले जेल भरो आंदोलन को देखते हुए सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। किसी भी भाजपाई को सीएम हाउस के आसपास भटकने नहीं दिया जाएगा। मुख्यमंत्री आवास के चारों ओर बैरिकेड्स लगाया गया है। बता दें कि धरना, आंदोलन, प्रदर्शन, रैली के लिए अनुमति लेने के लिए बनाए गए नियम को लेकर भाजपा ने मोर्चा खोला है। इसे लेकर सोमवार को प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन होगा। सबसे बड़ा आंदोलन राजधानी रायपुर में किया जाएगा।

 

Share
पढ़ें   श्रीराम मंदिर देश की आन, बान, शान और स्वाभिमान का प्रतीक : अरुण साव

 

 

 

 

 

You Missed