16 Apr 2025, Wed 11:21:12 AM
Breaking

छत्तीसगढ़ मानसून खबर:- चिलचिलाती गर्मी के बीच राहत की खबर, समय से पहले दस्तक देगा मानसून…. जानिए छत्तीसगढ़ में कब पड़ेंगे फुहारे….

गोपीकृष्ण साहू, 15 मई 2022

छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक 10 जून से पहले हो सकती है, मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश में इस वर्ष 27 मई तक मानसून की बारिश शुरू हो जाएगी।

चिलचिलाती धूप से परेशान लोगों को यह खबर ठंडक का अहसास कराएगी। दरअसल, इस वर्ष मानसून काफी तेज गति से बढ़ रहा है, हर साल 1 जून के आसपास भारत में मानसून दस्तक देता है, जबकि मौसम विभाग के अनुमान मुताबिक इस वर्ष मानसून 27 मई तक दस्तक दे सकता है, छत्तीसगढ़ में भी इस वर्ष मानसून जल्दी पहुंचने की उम्मीद है.

 

एक सप्ताह पहले मानसून की दस्तक की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक मानसून पांच दिन पहले दस्तक दे सकता है, अगर मौसम विभाग की भविष्यवाणी सही निकलती है तो छत्तीसगढ़ में 10 जून से पहले मानसून की फुहारें पड़ सकती हैं, जबकि पिछले वर्ष की तुलना 5 दिन पहले ही मानसून की ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाएंगी, रायपुर मौसम विभाग के विज्ञानी एच पी चंद्रा ने बताया कि इस वर्ष केरल में 27 मई को मानसून दस्तक दे रहा है, छत्तीसगढ़ में सबसे पहले बस्तर संभाग में मानसून की बारिश होती है, इसके बाद 15 जून तक रायपुर और 21 जून तक उत्तरी इलाके यानी अंबिकापुर तक मानसून पहुंच जाता है।

आज अंडमान में होगी मानसून की दस्तक

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 मई यानी आज से अंडमान- निकोबार के नजदीकी दक्षिण-पूर्वी खाड़ी में मानसून दस्तक दे सकता है, इसके 12 दिन बाद 27 मई को मानसून केरला पहुंच जाएगा, इसके बाद धीरे धीरे देशभर में मानसून सक्रिय होगा।

Share
पढ़ें   गृहमंत्री विजय शर्मा की नई पहल : मकान मालिकों को थाने में जाकर कागजी कार्रवाई की दिक्कत से मिलेगी निजात, अब एप से देंगे किराएदारों की जानकारी

 

 

 

 

 

You Missed