12 Mar 2026, Thu
Breaking

पूर्व CM अजीत जोगी की पत्नी की तबीयत बिगड़ी : रेणु जोगी को रायपुर के निजी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, सिंहदेव ने ट्वीट कर की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 मई 2022

छत्तीसगढ़ के पूर्व CM अजीत जोगी की पत्नी और कोटा से विधायक रेणु जोगी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। जिन्हें तत्काल राजधानी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वहीं रेणु जोगी के पुत्र व में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के अध्यक्ष अमित जोगी ने ट्वीट का इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि उच्च रक्तचाप (high blood pressure) के कारण आज शाम अपनी माँ कोटा विधायक डॉक्टर श्रीमती रेणु जोगी को श्री नारायणा अस्पताल में भर्ती किया है। कृपया उनके शीघ्र स्वास्थ्यलाभ के लिए प्रार्थना करें।

रेणु जोगी के तबियत खराब होने पर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने ट्वीट कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है ।

Share
पढ़ें   UP में विधानसभा चुनाव : यूपी चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 10 दिनों में किसानों के कर्ज माफी का वादा, बिजली बिल को हाफ करने के साथ गोबर खरीदी का भी वादा

 

 

 

 

 

You Missed