11 Mar 2026, Wed
Breaking

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटेडोंगर राशन दुकान का किया निरीक्षण, नए हितग्राहियो को बाटें राशन कार्ड

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 मई 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान नारायणपुर जिले के ग्राम छोटेडोंगर के उचित मूल्य राशन दुकान का औचक निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने वहां स्टॉक रजिस्टर की जांच की और वहाँ उपस्थित हितग्राहियों से राशन की मात्रा एवं गुणवत्ता की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित हितग्राहियों से पूछा कि निर्धारित मात्रा में हर महीने राशन मिलता है कि नहीं? राशन वितरण के संबंध में कोई शिकायत तो नहीं है? इस पर उपस्थित हितग्राहियों ने एक स्वर में जवाब दिया राशन हर महीने निर्धारित मात्रा में मिलता है। राशन वितरण के संबंध में कोई शिकायत नहीं है। मुख्यमंत्री ने 4 नए हितग्राही निलबति बाई, ललित मानिकपुरी, सरिता सलाम और कविता को राशन कार्ड का वितरण किया। उन्होंने राशन दुकान में मिलने वाले फोर्टिफाइड चावल को देखा एवं जागरूकता लाने के दिये निर्देश।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में लॉजिस्टिक्स क्रांति: निजी निवेशकों को मिलेगा 140 करोड़ तक अनुदान, ड्राइ पोर्ट से लेकर एयर कार्गो टर्मिनल तक को मिलेगी रियायतें, मंत्रिपरिषद ने लॉजिस्टिक्स नीति 2025 को दी हरी झंडी

 

 

 

 

 

You Missed