8 May 2025, Thu 6:53:34 PM
Breaking

नव संकल्प शिविर से लौटकर स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ‘दौरा कार्यक्रम’ के जरिए पहुंचेंगे आम जनता के बीच, कल से होगी अंबिकापुर से कार्यक्रम की शुरुआत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 मई 2022

आज शाम 07:45 बजे प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टी एस सिंहदेव दिल्ली प्रवास से रायपुर लौटेंगे, इसके साथ ही अगले दिन 21 मई (शनिवार) को हेलीकॉप्टर के जरिए स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अंबिकापुर पहुंचेंगे जहां 10:10 बजे ग्राम सपना, वि.खं. अम्बिकापुर, 12:00 बजे अम्बिकापुर, 02:30 बजे ग्राम सिरकोतगा, वि.खं. लखनपुर एवं 04:15 बजे ग्राम निम्हा में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में श्री सिंहदेव उपस्थित रहेंगे। 22 मई (रविवार) को टी एस सिंहदेव
10:30 बजे ग्राम मुड़गांव, 12:00 बजे ग्राम कुदरबसवार, 02:30 बजे ग्राम ललाति, 03:45 बजे ग्राम देवटिकरा के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद माननीय मंत्री टी एस सिंहदेव जी 06:15 बजे कांग्रेस भवन रायगढ़ में क्षेत्रीय कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे और रायगढ़ से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।
दिनांक 23 मई को प्रातः 10 बजे सर्किट हाउस रायगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस और 11 बजे से 04 बजे तक विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्रमश: रायगढ़ कलेक्ट्रेट परिसर में शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय रायगढ़ की समीक्षा बैठक, जीएसटी की समीक्षा बैठक, स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक एवं पंचायत विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे।

Share
पढ़ें   भारत जोड़ो यात्रा : भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नन्हें बच्चे का CM भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में डाला वीडियो, वीडियो को खूब मिल रही वाहवाही

 

 

 

 

 

You Missed