10 Mar 2026, Tue
Breaking

भेंट – मुलाकात : मुख्यमंत्री का जवाब सुनकर मानसिंह खिल उठे, मुख्यमंत्री ने मानसिंह को उनके ग्राम में बनने वाले पुलिया की दी जानकारी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 24 मई 2022

दंतेवाड़ा में आदिवासी समाज के सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भाषण समाप्त करते ही उपस्थित जनसमूह से एक शख्स ने मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछा कि ग्राम बेंजाम और फरसपाल के बीच जो पुलिया बनाने की घोषणा आपके द्वारा की गई उसका क्या हुआ ? ग्राम बेंजाम के निवासी मानसिंह के इस प्रश्न को सुनकर मुख्यमंत्री ने मानसिंह को बताया कि पुलिया का टेंडर हो गया है, जल्द आपके गांव में 20 करोड़ रूपए की लागत से पुलिया का निर्माण होगा। मुख्यमंत्री बघेल से अपने गांव में पुलिया निर्माण कार्य की प्रगति सुनकर मानसिंह आश्वस्त हो गए और उनक चेहरा खिल उठा। मुख्यमंत्री ने मानसिंह के प्रश्न की सराहना की और कहा कि यह देख कर बहुत खुशी हुई कि अब यहां के लोग खुद अपने विकास के लिए सजग हैं।

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल कुम्भकार समाज के महाधिवेशन में हुए शामिल, CM ने कहा - 'कुम्भकार समाज का हमारे सामाजिक संस्कारों में महत्वपूर्ण योगदान'

 

 

 

 

 

You Missed